मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म धमाका में न्यूज एंकर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘फ्रेडी‘ की शूटिंग कर रहें हैं। इस दशहरा पर कार्तिक की फिल्म ‘धमाका’ के रिलीज होने की तैयारी भी चल रही है। यह फिल्म इन दिनों पोस्ट प्रॉडक्शन स्टेज में है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘धमाका’ में कार्तिक आर्यन न्यूज एंकर का किरदार निभाते नजर आयेंगे, जिसपर ब्रेकिंग न्यूज लाने का बहुत प्रेशर होता है। उसके चलते वह न्यूज एंकर किस मनोदशा से गुजरता है वह प्लॉट भी फिल्म में है।
फिल्म ‘धमाका‘ में कार्तिक अर्जुन पाठक नाम का किरदार निभा रहे हैं,
जो आतंकी हमलों का लाइव टेलीकास्ट कवर करता है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित, इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और राम माधवानी फिल्म्स (सह निर्माता अमिता माधवानी के साथ) किया जा रहा है।(वार्ता) For English News : the states.news
Previous Articleकैट सी.जी. चैप्टर द्वारा एक व्यापारी एक पेड़ अभियान के तहत रत्ना कोल्ड स्टोरेज गुमा में वृहत वृक्षारोपण किया गया
Next Article Car की चपेट में आने से साइकिल सवार 2 लोगों की मौत

