नई दिल्ली, (media
saheb.com) ड्रीम11 आईपीएल 2020 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने कमेंट्री पैनल
की घोषणा की है जिसमें दुनिया भर के कुछ बेहतरीन और प्रतिष्ठित क्रिकेट विशेषज्ञ
शामिल किए गए हैं। कई पूर्व स्टॉर खिलाड़ियों से सज्जित इस कमेंट्री पैनल में मैचों
का आंखों देखा हाल बताने के अलावा दर्शकों को मैचों का विश्लेषण भी दिया जाएगा।
आईपीएल का उद्धघाटन मैच 19 सितंबर को
अबू धाबी में गत विजेता मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।
इस कमेंट्री पैनल में पुरुष और महिला दोनों को शामिल किया गया
है।
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी इसी के साथ कमेंट्री
की दुनिया में अपना पर्दापण करेंगे। इस पैनल में कमेंट्री दिग्गज हर्षा भोगले, मार्क निकोलस, साइमन डूल, इयान बिशप और सुनील गावस्कर जैसे विशेषज्ञों को शामिल किया
गया है।
माइकल स्लेटर, डैनी
मॉरिसन, दीप दासगुप्ता, रोहन गावस्कर, पम्मी
एमबींगवा, डेरेन गंगा, एल शिवरामकृष्णन, मुरली
कार्तिक, केविन पीटरसन और कुमार संगकारा भी इस
पैनल में शामिल किए गए है। महिला कमेंटेटर के तौर पर अंजुम चोपड़ा और लिसा
स्थालेकर भी अपना योगदान देंगी।(वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- 18 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा बड़ा लाभ
- Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
- ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
- बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर गुप्त पत्र को लेकर उठाए सवाल
- JPSC में अध्यक्ष-सदस्यों के इस्तीफे से नियुक्तियां ठप, 7 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
- सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
- योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
- कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर

