नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । भारतीय ओलंपिक संघ (#_Indian_Olympic_Association) ने कोरोना वायरस #Corona virus महामारी से लड़ने के लिए 71 लाख रुपये दान करने का फैसला किया है। यह दान आईओए अपने राज्य सहयोगियों और राष्ट्रीय खेल महासंघों (#National Sports Federations ) के माध्यम से जुटाए हैं।आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने एक बयान जारी कर कहा, ‘आईओए अपने एनएसएफ, राज्य संघों, अन्य संघों और निकायों का आभारी है और उन्हें धन्यवाद देता है, जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद आगे आए हैं।’उन्होंने कहा, ‘इस चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्र का समर्थन करने के लिए ओलंपिक परिवार का एक साथ आना एक बार फिर हमारे विश्वास को मजबूत करता है। हम हमेशा खेल की सेवा करने के लिए और भी मजबूत बनेंगे।’इससे पहले दुनिया भर के कई खिलाड़ी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने अपने स्तर अनुसार दान दे चुके हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी के चलते विश्व के 50000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 10 लाख से ज्यादा लोग अभी भी इससे संक्रमित हैं। वहीं भारत में संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा 2000 से ज्यादा हो गया है और 56 व्यक्ति मौत का शिकार बन चुके हैं। (हि.स.)
Saturday, October 3
Breaking News
- वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय
- अमित शाह के कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा बढ़ी, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस अलर्ट
- अमित शाह रात 12 बजे पहुंचे भोपाल, स्टेट हैंगर पर CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की अगवानी
- गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की
- प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, गोल्फ में गोल्ड जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
- आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, 2027 से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव
- पेरू में 3000 से घटकर 500 हुए हम्बोल्ट पेंग्विन, अब ‘सुपर अल-नीनो’ का खतरा
- PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम
- हिमाचल में बढ़े 21 हजार गरीब परिवार, कुल संख्या 2.87 लाख पहुंची
- दिल्ली में महिलाओं का पिंक टिकट होगा बंद! मुफ्त बस सफर के लिए लेना होगा ‘पिंक सहेली कार्ड’


