नई दिल्ली, (media
saheb.com) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के पास अभी भी COVID-19 टीके के 2,18,28,483 डोज उपलब्ध हैं।
मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को अगले तीन दिनों में कम से कम 56,71,350
और डोज मिल जाएंगे। आज सुबह के आंकड़े के मुताबिक केन्द्र अभी तक सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को कोरोना के 27,28,31,900 डोज उपलब्ध करा चुका हैं।
मंत्रालय ने कहा, “राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केन्द्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त COVID टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सरकार इसके अलावा सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को टीकों की सीधी खरीद की सुविधा प्रदान कर रही है। टीकाकरण, परीक्षण, ट्रैक, उपचार और कोविड-उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न हिस्सा है।”
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 67,208 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2,97,00,313 तक पहुंच गयी है। इस वर्ष 16 जनवरी से अभी तक 26,55,19,251
लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं, जिसमें से पिछले 24 घंटों के दौरान 34,63,961 लोगों को टीके लगाए गए।(वार्ता) (the states. news)
Monday, July 6
Breaking News
- शनि देव 27 जुलाई 2026 को कुंभ राशि में वक्री, कई राशियों पर संकट के संकेत
- सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC
- 10 साल बाद MSME विभाग में 217 कर्मचारियों को प्रमोशन, 116 नए पदों पर भर्ती का भी रास्ता साफ
- छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान: पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी का शासकीय स्कूल
- पांचना बांध से सिंचाई की मांग तेज, 24 गांवों के किसानों ने बनाई संघर्ष समिति
- यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, होमगार्ड और उनके परिवार को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज
- स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
- Share Market Today: रिलायंस-HDFC के दम पर शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निवेशकों ने जमकर की कमाई
- बिहार के 4 नए टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री पर 30 जून 2027 तक रोक
- मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर


