नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्तेह एल सिसी का आज सुबह यहां राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया। एल सिसी के सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मेहमान नेता ने तीनों सेनाओं की अंतरसेना सलामी गारद का निरीक्षण किया। इसके बाद PM मोदी ने उनका अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से तथा एल सिसी ने अपने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से उनका परिचय कराया।
बाद में मीडिया से बातचीत में एल सिसी ने भारत की जनता एवं सरकार को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के इस गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत एवं मिस्र के संबंध संतुलन एवं स्थिरता से परिभाषित होते हैं। हमने सिर्फ रचनात्मक प्रगति देखी है। हम लोग बहुत सकारात्मक रहे हैं।
राष्ट्रपति भवन में सम्मान के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एल सिसी से उनके होटल में शिष्टाचार भेंट की तथा इसके बाद मेहमान नेता ने राजघाट जा कर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। करीब साढ़े 11 बजे एल सिसी हैदराबाद हाउस पहुंचे जहां PM नरेन्द्र मोदी ने उनका स्वागत किया और फिर दोनों नेताओं के बीच पहले एकांत में और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक शुरू हो गयी।(वार्ता)
Saturday, June 27
Breaking News
- 27 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क


