मुंबई, (mediasaheb.com)| भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार रवि किशन, जाने माने गायक-अभिनेता मनोज तिवारी, अभिनेता दिनेश लाल यादव निरुहुआ, पावर स्टार पवन सिंह और गायक-अभिनेता गुंजन सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव में अपना जलवा दिखाने के लिये बेताब हैं।
रवि किशन ने वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर सीट से अपनी किस्मत आजमायी थी, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।वर्ष 2019 में रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर अपनी तकदीर आजमायी और वह चुनाव जीतकर सांसद बनने में सफल रहे। रवि किशन इस बार के चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
मनोज तिवारी ने वर्ष 2009 में राजनीति में प्रवेश किया। मनोज तिवारी ने वर्ष 2009 में गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ से हुआ। इस चुनाव में मनोज तिवारी पराजित हो गये। इसके बाद मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। श्री तिवारी एक बार फिर भाजपा के टिकट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर अपना जलवा दिखाने के लिये बेताब हैं।
निरहुआ ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ संसदीय सीट पर अपनी किस्मत आजमायी लेकिन उन्हें समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद निरहुआ ने ट्विटर पर लिखा था ‘ना ये देश रुकेगा… ना ये देश झुकेगा… आए तो मोदी ही’। अखिलेश यादव ने वर्ष 2022 मे उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2022 में आजमगढ़ सीट पर हुये उपचुनाव में निरहुआ ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर ली। निरहुआ आजममढ़ सीट से फिर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं।इससे पूर्व भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था । भाजपा ने पवन सिंह की जगह आसनसोल से दुर्गापुर बर्धमान के सांसद श्री एस एस आहलुवालिया को उम्मीदवार बताया है।
गुजंन सिंह बिहार के नवादा संसदीय सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने जा रहे हैं।(वार्ता)
Tuesday, June 16
Breaking News
- अमेरिका-ईरान समझौते पर इजरायल का कड़ा ऐतराज, बोला- किसी डील से बंधे नहीं; फिर बढ़ा युद्ध का खतरा
- Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज
- आंगनबाड़ी केंद्रों में PAM बैठक: बच्चों के विकास में पिता की भूमिका पर जोर
- सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जेवर एयरपोर्ट से किसानों का सीएम आवास तक सफर: 172 किसानों ने किया योगी से संवाद
- विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार मिशन लागू: ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव
- सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू
- होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी


