मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ‘ अमर सिंह चमकीला‘ के लिये 15 किलो वजन बढ़ाया था।
बॉलीवुड फिल्मकार इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिका में हैं। ‘ अमर सिंह चमकीला’ पंजाब के रॉकस्टार कहे जाने वाले अमर सिंह चमकीला पर आधारित है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अमर सिंह की भूमिका में हैं, जबकि परिणीति अमर सिंह की पत्नी अमरजोत कौर बनी हैं। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म के लिये 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया था।
परिणीति चोपड़ा ने बताया,किसी भी फिल्म या बायोपिक में अपने जैसा दिखने को कोई मतलब नहीं और इसलिए मैंने तुरंत अमरजोत के किरदार में ढलने की कोशिश की और इसके लिए इम्तियाज ने मुझे खूब परांठे भी खिलाए। इस फिल्म में मैं बिल्कुल अमरजोत कौर के जैसा दिखना चाहती थी और इसलिए मैंने 15 किलो वजन बढ़ाया।इम्तियाज के साथ इस फिल्म की शूटिंग में मुझे जितना मजा आया, मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी और फिल्म में इतना मजा आएगा। यह बहुत अच्छा अनुभव था।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- अयोध्या और बस्ती को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी
- इंग्लैंड ने 9 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज, हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द; नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा
- यूपी में योगी सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदलाव
- CG Politics: CM साय आज BJP की अहम बैठक में होंगे शामिल, डिप्टी CM साव का बेमेतरा दौरा
- राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ में चला 110 वार्डों का मेगा सफाई अभियान
- CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 1000+ पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से PM मोदी का बड़ा ऐलान, चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच
- किसानों के हर कदम पर साथ खड़ी योगी सरकार, बीज से लेकर फसल की बिक्री तक मजबूत व्यवस्था
- यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स बनेंगे यूपी के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर
- प्रदेश में सड़कों के किनारे लगेंगे 2 करोड़ से अधिक पौधे


