नई दिल्ली (mediasaheb.com)| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश करने से पहले मंगलवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।श्रीमती सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन जाकर श्रीमती मुर्मु से मुलाकात की। उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी थे। श्रीमती मुर्मु ने वित्त मंत्री को दही भी खिलाया। इसके बाद वित्त मंत्री संसद भवन के लिए रवाना हो गई।
बजट को संसद में पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल आम बजट को मंजूरी देता है। श्रीमती सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ था और यह 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ने लोकसभा में वर्ष 2023-24 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था।(वार्ता)
Thursday, August 20
Breaking News
- 20 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, धन-लाभ के योग
- एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल
- 300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
- माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी
- नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
- किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया
- स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


