नई दिल्ली (mediasaheb.com)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को विज्ञान भवन में 11 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी मंगलवार को ही राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और उन्हें उनकी संबंधित श्रेणियों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए बधाई देंगी। सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को छह श्रेणियों – कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, सामाजिक सेवा और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।
इस वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के सभी क्षेत्रों से चुने गए 11 बच्चों को कला और संस्कृति (4), वीरता (1), नवाचार (2), समाज सेवा (1), और खेल (3) के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रदान किया जा रहा है।(वार्ता)
Tuesday, October 27
Breaking News
- Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749
- CG जेल भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, रिक्त पदों को लेकर डीजी जेल से मांगा जवाब
- भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे T20 में 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से सीरीज पर कब्जा
- मध्य प्रदेश पुलिस में अब ऑनलाइन ही मिलेगी छुट्टी, ऑफलाइन आवेदन पर पूरी तरह लगी रोक
- इंदौर की युवती का आरोप, उज्जैन में चलती कार में गैंगरेप; 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को ₹624 करोड़ की सौगात, नलखेड़ा में बनेगा 108 फीट ऊंचा मां बगलामुखी देवी-लोक
- दुनिया के 57% म्यूजियम में AI का इस्तेमाल, 55% के पास नहीं कोई नीति; इतिहास बदलने का खतरा
- अपूर्ण एवं अपंजीकृत परियोजना पर CG-RERA की सख्त कार्रवाई, प्रमोटर को आबंटी को 6.87 लाख रुपये ब्याज भुगतान करने का आदेश
- पटना एक्सपो 2026 शुरू, गांधी मैदान में 500 से ज्यादा स्टॉल; ₹10 से लाखों रुपये तक के सामान उपलब्ध
- उदयपुर में CNG के दाम ₹105.70 प्रति किलो पहुंचे, पेट्रोल-डीजल से भी महंगी हुई गैस


