रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पुष्प गुच्छ भेंटकर नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को राज्य प्रशासनिक सेवा की शर्तों में गुणात्मक सुधार सम्बंधित ज्ञापन देकर निराकरण के लिए अनुरोध भी किया है ।इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य प्रशासनिक/नागरिक सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. जीबन चक्रवर्ती, महासचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लों और लाजवीर सिंह भी उपस्थित थे। श्री चक्रवर्ती ने राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा मिल रहे प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय एवँ सदस्यों में सौमिल रंजन चौबे, डॉ. सूरज कश्यप, उमेश पटेल, हरवंश सिंह मिरी, जागेश्वर कौशल, जोगेन्द्र नायक, विरेन्द्र बहादुर पंचभाई, भारती चंद्राकर, भागवत जायसवाल, उमाशंकर बन्दे, पुलक भट्टाचार्य, मनीष साहू दिव्या वैष्णव और रूचि शर्मा भी उपस्थित थीं।
Tuesday, January 20
Breaking News
- जब अंडरकवर ऑपरेशन में अजीत डोभाल से बोला पाकिस्तानी—‘तुम हिंदू हो, जल्द प्लास्टिक सर्जरी करा लो’
- एटली के घर गूंजेगी खुशियों की किलकारी, ‘जवान’ डायरेक्टर ने पत्नी के साथ किया बड़ा ऐलान
- गूगल करेगा म.प्र. में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश
- एवरस्टोन समूह ने मध्यप्रदेश में विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य प्रसंस्करण में निवेश की दिखाई रूचि
- यूपी दिवस विशेष: यूपी में अब पलायन नहीं, ‘परावर्तन’ का दौर
- सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल तय! कोहली-रोहित का डिमोशन लगभग पक्का, BCCI सख्त मूड में
- 25 साल बाद बड़ा बदलाव: इस नगर निगम चुनाव में EVM नहीं, बैलेट पेपर से होगा मतदान
- मेंस एचआईएल: रोमांचक शूटआउट में रांची रॉयल्स ने एचआईएल जीसी पर दर्ज की जीत
- बिहार पुलिस होगी 6 नए फॉरेंसिक सेंटर से हाईटेक, अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू
- ऑस्ट्रेलियन ओपन में कीज की दमदार शुरुआत, ओलिन्यकोवा को हराकर दूसरे दौर में एंट्री


