देश में रिकवरी रेट 87.22 प्रतिशत
नई दिल्ली, (mediasaheb.com) | देश में कोरोना (#Corona_virus ) के नए मामलों की संख्या सवा 2 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के दो लाख 34 हजार 692 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,45,26,609 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1341 लोगों की मौत हुई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,75,649 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 16,79,740 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत की बात यह है कि कोरोना से अबतक 1,26,71,220 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 87.22 प्रतिशत हो गया है।
देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक CORONA के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 16 अप्रैल को 14,95,397 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 26,49,72,022 टेस्ट किए जा चुके हैं।(हि.स.) (the states. news)


