नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 42 हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं और इस बीच सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.23 फीसदी हो गई है।
देश में शुक्रवार को 58 लाख 85 हजार 687 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 67 करोड़ 72 लाख 11 हजार 205 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,618 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 29 लाख 45 हजार 907 हो गया है। इस दौरान 36 हजार 385 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 21 लाख से अधिक हो गई है।
इसी अवधि में सक्रिय मामले 5,903 बढ़कर तीन लाख 99 हजार 778 पहुंच गये हैं। इस दौरान 366 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,05,681 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.23 फीसदी पहुंच गयी जबकि रिकवरी दर घटकर 97.43 फीसदी हो गई और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 139 घटकर 53999 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 4360 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 62,86,345 हो गयी है,
जबकि 92 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,643 हो गया है।(वार्ता) For English News : the states.news
Friday, June 26
Breaking News
- लखनऊ अग्निकांड के बाद परिवहन विभाग अलर्ट, बसों में फायर सेफ्टी की होगी सघन जांच
- LPG Rule Change: कच्चा तेल सस्ता होते ही बड़ा फैसला, आज से हटीं ये पाबंदियां, उपभोक्ताओं को राहत
- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती का असर, होम्योपैथिक भेषजिक के 395 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन
- बुनियादी शिक्षा को नई गति, योगी सरकार ने एआरपी व्यवस्था का किया पुनर्गठन
- जीसीसी के लिए प्रचुर टैलेंट उपलब्ध कराएगा इन्वेस्ट यूपी व टीमलीज का समझौता
- आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को 26 जून को वितरित होंगे उपहार
- महिला टी20 विश्व कप में भारत ने बांग्लादेश को हराया, शेफाली वर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी
- तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी
- होर्मुज में बढ़ा खतरा! ईरानी ड्रोन हमले के बाद 11 हजार नाविकों की जान पर संकट, समुद्री रास्ते में फिर तनाव
- MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 300 EL का मिलेगा पैसा; सरकार ने जारी किया कैलकुलेशन फॉर्मूला


