नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस (COVID-19)
महामारी के नए मामले 45 दिनों बाद घटकर दो लाख के नीचे आ गए हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान CORONA वायरस (कोविड-19) महामारी के दो लाख 86 हजार 364 नए मामले सामने आए है। इससे पहले 14 अप्रैल को देश में कोरोना के 1,84,372 नये मामले दर्ज किए गए थे।
राहत की बात यह रही कि इस बीच एक लाख 59 हजार 459 मरीज कोरोनामुक्त हुए। रिकवरी दर बढ़कर 90.34 प्रतिशत हो गयी।
इस बीच गुरुवार को 29 लाख 19 हजार 699 लोगों को Corona के टीके लगाये गये। देश में अब तक 20
करोड़ 75 लाख 20 हजार 660 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,86,364 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 75 लाख 55 हजार 457 हो गया। इस अवधि में दो लाख 59 हजार 459 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 48 लाख 93 हजार 410 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 76,755 कम होकर 23 लाख 43 हजार 152 हो गये हैं। इसी अवधि में 3660 मरीज जिंदगी की जंग हार गये और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,895 हो गयी है।
देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 8.50 प्रतिशत रह गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.16 फीसदी है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 13,981 और घटकर 3,03,752 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 34,370 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 52,76,203 हो गयी है जबकि 884 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 92,225 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, September 9
Breaking News
- BRICS का बड़ा कदम! 90% ट्रेड अपनी करेंसी में, डॉलर के दबदबे को लगा बड़ा झटका
- ग्रेटर नोएडा में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, माल-यात्री वाहनों के लिए होंगे अलग रास्ते; 6 लेन एलिवेटेड रोड की योजना
- Blinkit को पीछे छोड़ने की रेस में Flipkart Minutes, तेजी से बढ़ रहा कारोबार; रिपोर्ट ने चौंकाया
- नकलचियों के मोबाइल हुए डिस्चार्ज, जांच के लिए DAVV बनाएगा मोबाइल इन्वेस्टिगेशन कमेटी
- इंदौर से नागपुर का सफर होगा 6 घंटे में, बैतूल-खंडवा फोरलेन से जुड़ेंगे MP, महाराष्ट्र और गुजरात
- 8th Pay Commission: पुराने पेंशनर्स को मिलेगा फिटमेंट फैक्टर का लाभ? PM मोदी को पत्र के बाद दूर हुआ कन्फ्यूजन
- नेतन्याहू पर मंडरा रहा हार का खतरा? सर्वे में आइजनकोट की पार्टी सबसे आगे, 25 सीटों का अनुमान
- MP में कांग्रेस ने चिह्नित कीं 70 कमजोर विधानसभा सीटें, BJP के लिए 35 सीटों पर बढ़ सकती है चुनौती
- विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट, मंत्री परमार 9 सितंबर को लॉन्च करेंगे ‘ई-ज्ञानसेतु’ YouTube चैनल
- बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 21,226 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया


