नई दिल्ली (media
saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (#Coronavirus) के 38,079
नये मामले सामने आये हैं और इस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से रिकवरी दर बढ़कर 97.31 फीसदी हो गई है।
इस बीच शुक्रवार को 42 लाख 12 हजार 557 लोगों को Corona के टीके लगाये गये। देश में अब तक 39
करोड़ 96 लाख 95 हजार 879 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,079 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 10 लाख 64 हजार 908 हो गया है। इस दौरान 43 हजार 916 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 2 लाख 27 हजार 792 हो गयी है। सक्रिय मामले 6397 घटकर चार लाख 24 हजार 25 हो गये हैं। इसी अवधि में 560 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 13 हजार 91 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.36 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.31 फीसदी और मृत्यु दर 1.33
फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 5858 घटकर 104647 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 13452 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5965644 हो गयी है जबकि 167 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 126727 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Monday, June 8
Breaking News
- आज 8 जून का राशिफल: कुछ राशियों को मिलेगी सफलता, कुछ को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान
- गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया
- आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ अभियोजन और बेहतर समन्वय से रेलवे सुरक्षा को नई ऊंचाई देगी जीआरपी : मुख्यमंत्री
- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन
- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम ने अभ्यर्थियों के हित में लिया बड़ा फैसला
- हॉकी जूनियर एशिया कप 2026 में भारत की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
- 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा 8 जून से
- सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

