रायपुर (mediasaheb.com) देश में लाकडाउन को और आगे बढ़ाए जाने के मिल रहे स्पष्ट
संकेतों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में विकास
गतिविधियों का फिर सिलसिला शुरू करने की पहल करते हुए अधिकारियों को सड़क-पुल
पुलियों के कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं।
CM भूपेश बघेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
मंत्रियों और अधिकारियों की यहां हुई बैठक में लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न
विभागों के कार्यो की समीक्षा की। CM भूपेश बघेल ने
ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करने, कृषि से
जुड़ी तैयारियों,पेयजल की स्थिति की समीक्षा के साथ ही
उन्होंने सड़क-पुल पुलियों के कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।
लाकडाउन के कारण राज्य में मार्च के तीसरे सप्ताह से विकास
गतिविधियों पर रोक है।श्री बघेल के विकास गतिविधियां शुरू करने के निर्देश को
जानकार आश्चर्यजनक मान रहे हैं, क्योंकि
पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस से
संक्रमित होने के 12 नए मामले सामने आए है।यह 24 घंटे में संक्रमित मरीजो की अब तक की सबसे ज्यादा तादाद है।
फिलहाल इस बैठक में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा
मुख्य सचिव आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत
साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त मनिंदर कौर द्विवेदी, खाद्य सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।(वार्ता)
Monday, October 5
Breaking News
- कोसी में डेयरी कारोबार को मिलेगी नई उड़ान, ₹1.26 अरब के निवेश से लगेंगे दही-आइसक्रीम और मिल्क चिलिंग प्लांट
- गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन कहां हैं? अरमान से पूछताछ में खुल सकते हैं अतीक गैंग के बड़े राज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वन विकास निगम की ओर से सौंपा गया 16 करोड़ 74 लाख 2 हजार रुपए के लाभांश का चेक
- संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन
- पटना में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मानसून जाते ही BUDCO ने कसी कमर
- यूपी के बुजुर्गों को हर महीने ₹1,500! वृद्धावस्था पेंशन की नई पात्रता और नियम जानें
- 6911 पेड़ काटे, पौधे लगाने में फेल भोपाल नगर निगम! NGT ने लगाई फटकार, एक माह में मांगी रिपोर्ट
- दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500? जानें क्या है योजना
- घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप
- सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

