रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(मनरेगा) के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष की प्रथम तीन माह की मजदूरी के लिए 1016 करोड़ रूपए की राशि केन्द्र से शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है।
श्री बघेल ने आज लिखे पत्र में लिखा है कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधारभूत संगठको में से एक महत्वपूर्ण घटक है।राज्य में इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत 39 लाख 56 हजार परिवारों के 89.20 लाख श्रमिकों में से 32 लाख 82 हजार परिवारों के 66 लाख 5 हजार श्रमिक सक्रिय रूप से योजना के माध्यम से रोजगार प्राप्त करते है। गत मार्च के प्रारंभ में राज्य में लगभग 12 लाख श्रमिक प्रतिदिन योजना अंतर्गत कार्य कर रहे थे। विगत 10 दिन दिवस से कोरोना वायरस के संक्रमण में बरती जाने वाली सावधानियों के कारण श्रमिकों की संख्या बहुत कम हो गई है।(वार्ता)
Sunday, August 23
Breaking News
- 23 अगस्त राशिफल: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से मिला बहनों को संबल अपार
- महतारी वंदन योजना की किस्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी
- पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड
- नवाचार, जनभागीदारी और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा बनी पहचान
- नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- बैगा जनजाति के संरक्षण के लिये करेंग हरसंभव प्रयास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय
- डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

