रायपुर (mediasaheb.com)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूली बच्चों को घर पर ही रहकर पढ़ने
के लिए ऑनलाईन पोर्टल ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर‘‘ का आज शुभारंभ किया।
श्री बघेल ने इस मौके पर कहा कि लाकडाउन के साथ ही आने वाले समय में बच्चों की
निरंतर पढ़ाई में यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होने कहा कि अब कोई भी
शिक्षक किसी एक स्कूल का ही नही पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों का शिक्षक होगा।इस
ई-लर्निंग प्लेटफार्म में आनलाईन इंटरएक्टिव कक्षाओं के जरिए शिक्षक और बच्चे
अपने-अपने घरों से ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस पोर्टल में
होमवर्क तथा होमवर्क को ऑनलाईन जांचने की सुविधा भी है।
ऑनलाईन शिक्षा के तहत पोर्टल पर जूम ऐप के माध्यम से आनलाईन इंटरएक्टिव
कक्षाएं भी आयोजित की जाएगी, जिनमें शिक्षक एवं बच्चे अपने-अपने घरों से ही वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम
से जुड़ सकेंगे। इन ऑनलाइन कक्षाओं में शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे और बच्चे प्रश्न
भी पूछ सकेंगे। इस प्रकार ऑनलाईन क्लास का अनुभव कक्षा जैसा ही होगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार लाकडाउन समाप्त होने के बाद भी इस
पोर्टल का उपयोग लगातार होता रहेगा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों एवं विषय शिक्षकों
की कमी वाली शालाओं के लिए भी यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी होगा।(वार्ता) (mediasaheb.com)
Saturday, October 3
Breaking News
- UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर घमासान, SP सांसद बोले- 150 तो दूर 50 सीट देना भी बड़ी बात
- रसिक दुलारी की PM रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऊंचाई से गिरने के बाद सिर समेत कई हिस्सों में गंभीर चोटें
- स्वयं के जामवंत खुद बनें युवा – कुलगुरु डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत
- IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक शर्मा ने बल्ले से दिया करारा जवाब
- MP में पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर बर्खास्तगी का अल्टीमेटम
- IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का टारगेट, तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी
- वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय
- अमित शाह के कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा बढ़ी, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस अलर्ट
- अमित शाह रात 12 बजे पहुंचे भोपाल, स्टेट हैंगर पर CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की अगवानी
- गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

