रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने नई दिल्ली में आयोजित ‘उद्योग समागम‘ सम्मेलन में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें सभी राज्यों के उद्योग मंत्री और प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में देश भर के उद्योगपतियों, उद्यमियों और निवेशकों ने भाग लिया, जिसमें व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
श्री देवांगन ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में निवेश की विशाल संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के लिए बेहतर नीतियों और बुनियादी ढांचे के विकास पर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई विशेष योजनाएं और सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिससे न केवल राज्य का आर्थिक विकास होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सम्मेलन के दौरान उपस्थित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के प्रति गहरी रुचि दिखाई और राज्य में भविष्य में निवेश करने की संभावनाओं पर विचार किया।
Wednesday, July 22
Breaking News
- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर मेहरबान मानसून, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल
- सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी
- जिम्बाब्वे में फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका
- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश
- ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल, 11वें दिन कमाए 3.25 करोड़; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 174 करोड़ पार
- CG में डॉक्टरों को बड़ी राहत के संकेत! UG बॉन्ड खत्म, PG में एक साल बॉन्ड पर बनी सहमति
- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका! अनंतनाग के लाल चौक पर फायरिंग, हेड कॉन्स्टेबल शहीद
- CJP मंच से PM मोदी तक! प्रदर्शन के बीच शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की मुलाकात, बढ़ी सियासी चर्चा
- ‘हमारा समय बर्बाद न करें’, प्रदर्शनकारियों की याचिका पर SC सख्त, तत्काल सुनवाई से किया इनकार
- ‘हां, शराब पीकर गाड़ी चलाई थी’, डेविड वॉर्नर का कबूलनामा, 18 अगस्त को होगी सजा का फैसला


