रायपुर, (mediasaheb.com) । छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। शून्यकाल में भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कानून व्यवस्था, नाबालिग लड़की द्वारा मूक-बधिर की गला रेत कर हत्या और अकलतरा में महिला से रेप का मामला उठाया। इसके साथ ही हत्या, लूट और बलात्कार के मसले को लेकर भाजपा विधायकों ने स्थगन के जरिये चर्चा की मांग की। भाजपा विधायकों ने कहा कि आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यूपी से आकर अपराधी यहां शरण ले रहे हैं। उनकी रोकथाम के लिए राज्य सरकार के पास कोई योजना नहीं है। छत्तीसगढ़ अन्य प्रदेशों के अपराधियों की शरण स्थली बन गया है।आसंदी ने भाजपा विधायकों की स्थगन के जरिये चर्चा की मांग को आग्रह्य कर दिया। इस पर सदन में भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।(हि.स.)
Sunday, October 4
Breaking News
- 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 8.5 लाख किताबों का क्या होगा?
- UP के 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को दीपावली से पहले तोहफा, 3% DA-DR और बोनस देने की तैयारी
- त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े; भोपाल मंडल को फायदा
- सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित होंगे संत रविदास नगर, मिर्जापुर और वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- बिलासपुर से दिल्ली-प्रयागराज की उड़ान फिर रद्द, विमानों के मेंटेनेंस में जाने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
- जातीय खेमों में लड़ता भारत नहीं, हमें एक भारत-श्रेष्ठ भारत चाहिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- यूक्रेन में भारतीय कुसुम ग्रुप के फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत; 400 करोड़ का नुकसान
- मोदी के लक्षद्वीप दौरे के 2 साल बाद बदली तस्वीर, पर्यटन के साथ बढ़ी नौसेना की ताकत
- बिहार में जमीन माफिया-अफसर गठजोड़ का खुलासा, फर्जी कागजात से सरकारी जमीन हड़पने का खेल
- लखनऊ में शिक्षकों को CM योगी की सीख, बोले- शिक्षा का लक्ष्य सिर्फ रोजगार नहीं, संस्कारवान नागरिक बनाना


