नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) और अन्य में हो रहे भ्रष्टाचार के कथित गठजोड़ के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर देश भर में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि DGM(गुणवत्ता नियंत्रण/कार्मिक), क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ और खरड़ (पंजाब) के एक मालिक को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को चंड़ीगढ़ में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बयान के अनुसार कार्रवाई के लिए जानकारी इकट्ठा करने और आरोपियों की पहचान करने के लिए ‘ऑपरेशन कनक’ चलाया गया था। पिछले छह महीनों के दौरान FCI के अधिकारियों, निजी चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों द्वारा एफसीआई के कुछ अधिकारियों को अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए कथित रूप से अनुचित रिश्वत देने के माध्यम से अपनाए गए कथित भ्रष्ट आचरण के संबंध में यह अभियान चलाया गया था।
उन्होंने बताया कि एफसीआई के 34 सेवारत और तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों, 17 निजी व्यक्तियों और अन्य संस्थाओं सहित 74 अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इन पर निजी गठजोड़ संचालकों को फायदा पहुंचाने के लिए एफसीआई अधिकारियों को भारी मात्रा में रिश्वत देने का आरोप है।(वार्ता)
Friday, June 19
Breaking News
- 19 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
- राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक
- भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया
- एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश
- विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन
- तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी
- एमपी-छत्तीसगढ़ के 34 हजार से अधिक कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पीएम मोदी देंगे ₹2400 करोड़ का लाभ
- उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी: नए सत्र में समय पर होंगी परीक्षाएं


