नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को दुनिया के सौ से अधिक विकासशील और अल्प विकसित देशों की सामुहिक आंकाक्षाओं को स्वर प्रदान करने के लिए आयोजित वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में बुधवार को कहा, “हम कल 12 जनवरी को वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट में भाग लेंगे।” PM मोदी ने अपने इस ट्वीट का शीर्षक दिया है- कमिंग टूगेदर फॉर ए बेटर प्लेनेट- एक बेहतर संसार के लिए पारस्परिक निकटता।”
2 दिन का यह सम्मेलन ऑन लाइन आयोजित किया गया है और जी 20 सम्मेलन की भारत की अध्यक्षता के इस दौर में इसका विशेष महत्व हैं। इससे भारत की अध्यक्षता में जी 20 के एजेंड़ा में एशिया, अफ्रीका, लॉटिन अमेरिका और ओसानिया क्षेत्र के विकासशील और गरीब देशों के मुद्दों को मजबूती से उठाये जाने में मदद मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री का यह संबोधन सुबह 10 बजे होंगा।
पिछले सप्ताह विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा था कि सम्मेलन में करीब 120 देशों को आमंत्रित किया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सम्मेलन के संबंध में आज एक ट्वीट में कहा, “ वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट कल शुरु हो रही है। नेताओं के उद्घाटन सत्र का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। जिसका विषय है मानव केन्द्रित विकास के लिए दक्षिणी देशों की आवाज।” (वार्ता)
Wednesday, July 22
Breaking News
- मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति
- जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका
- मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ
- मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन
- भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
- नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
- मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
- हर LPG गैस सिलेंडर पर ₹500 की राहत! इन उपभोक्ताओं के खाते में आएगा फायदा
- 53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार


