बिलासपुर (mediasaheb.com)| बिलासपुर के लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पर छत्तीसगढ़ के किसान का सबसे बड़ा पर्व पोला जिसमें परम्परा अनुसार बैलों की पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर आदर्श युवा मंच बिलासपुर द्वारा स्व. श्रीचंद मनूजा की स्मृति में बैल दौड़ एवं साज-सज्जा प्रतियोगिता 27 अगस्त को आयोजित होगी। आदर्श युवा मंच अध्यक्ष महेश दुबे ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 27 अगस्त को संध्या 4.30 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में किसानों एवं बैल मालिकों की उपस्थिति में यह प्रतियोगिता होगी। उत्साह वर्धन हेतु छत्तीसगढ़ लोक कला मंच मनभौरा लालजी श्रीवास एवं उनकी टीम द्वारा रंगा-रंगा प्रस्तुति भी सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों को विशेष पुरुस्कार के साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतियोगियों को नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा। किसानों का सम्मान भी परम्परागत तरीके से होगा। महेश दुबे ने इस अवसर पर किसानों और बैल मालिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।(हि.स.)
Friday, April 3
Breaking News
- KKR की खुदकुशी, दो रन आउट और गलत फैसलों ने हैदराबाद के सामने घुटने टेकने पर किया मजबूर
- सोलर इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग, 2025-26 में रिकॉर्ड 3.47 लाख संयंत्र स्थापित
- ईरान का दावा: दूसरा अमेरिकी F-35 जेट मार गिराया
- छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को दूसरा मौका, योगी सरकार फिर खोलेगी पोर्टल
- 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों का खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजन प्रतिबंधित
- विभागीय समन्वय और समयबद्ध कार्ययोजना के साथ कार्य करें : आयुक्त भोंडवे
- एमपी सरकार का बड़ा ऐलान: 12 लाख कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी, 6 किस्तों में मिलेगा एरियर
- तराई में आई श्वेतक्रांति से 51 हजार महिलाएं बनीं उद्यमी
- अभ्युदय योजना बनी सफलता की सीढ़ी, यूपीपीसीएस चयनित अभ्यर्थियों ने योगी सरकार की सराहना की
- सीएम योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों और आकाशवाणी के वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को किया सम्मानित


