मुंबई,(mediasaheb.com)| बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी को उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ के लिए साउथ एशियन फिल्म एसोसिएशन पुरस्कार मिला है। बोमन ईरानी ने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ के लिए प्रतिष्ठित साउथ एशियन फिल्म एसोसिएशन पुरस्कार प्राप्त करके अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। यह पुरस्कार ईरानी की असाधारण प्रतिभा और सिनेमा की दुनिया में उनके योगदान को मान्यता देता है।
अपने परिवार और सह-कलाकारों की मौजूदगी में बोमन ईरानी ने बेहद खुशी के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वीकार किया। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में द मेहता बॉयज के लिए जीतना एक सपने के सच होने जैसा है!मेरे परिवार और कलाकारों का मेरे साथ होना इसे और भी खास बना देता है। इस फिल्म में अपना दिल और आत्मा डालने वाले सभी लोगों के लिए, लेकिन आज रात यहां नहीं आ सके- यह जीत आपके लिए है! आपके समर्पण और जुनून ने इसे संभव बनाया, और मैं बहुत आभारी हूं। पूरी टीम के लिए धन्यवाद! (वार्ता)
Saturday, May 23
Breaking News
- सुपर अल नीनो का कहर! 150 साल का तापमान रिकॉर्ड टूटने का खतरा
- MP का खास आम 3 हजार रुपए किलो, स्वाद ऐसा कि विदेशों में भी जबरदस्त मांग
- पेट्रोल-डीजल और LPG पर बढ़ सकती है महंगाई, गीता गोपीनाथ की चेतावनी से बढ़ी चिंता
- नई Honda City Facelift 2026 भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और हाइब्रिड ऑप्शन से बढ़ी हलचल
- तेल संकट के बीच भारत दौरे पर आएंगी वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, मार्को रुबियो का दावा
- सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- अल नीनो और IOD का डबल असर, धरती बनेगी तंदूर; सूखा और महंगाई का खतरा
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, अमेरिकी राजदूत बोले- जल्द दिल्ली पहुंचेगी हमारी टीम
- 2050 तक भारत की धार्मिक तस्वीर कैसी होगी? हिंदू, मुस्लिम और अन्य धर्मों की आबादी पर बड़ा अनुमान
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, सालाना इंक्रीमेंट को लेकर बढ़ी कर्मचारियों की उम्मीदें


