नई दिल्ली/मुंबई, ( mediasaheb.com) । HDFC के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने ब्याज दर में कटौती की है। बीओएम ने सोमवार को अपने कोष की सीमान्त लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.45 फीसदी तक कटौती की है। बैंक की नई दरें सात जनवरी से लागू होंगी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक साल की एमसीएलआर को 8.40 फीसदी से घटाकर 8.25 फीसदी कर दिया है। वहीं, एक दिन की एमसीएलआर को 8.05 फीसदी से घटाकर 7.60 फीसदी किया है। साथ ही एक माह और तीन माह की एमसीएलआर अब क्रमश: 7.70 फीसदी और 7.75 फीसदी रहेगी। इसके अलावा बैंक ने अपनी आधार दर को भी 0.10 फीसदी संशोधित कर 9.40 फीसदी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती की थी। (हि.स.)
Tuesday, October 13
Breaking News
- 13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?
- मंत्री सारंग ने वार्ड 77 में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- ऋषभ पंत भारत A टीम से बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
- LoC पर घुसपैठ नाकाम, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर
- MP पर 5.65 लाख करोड़ का कर्ज, डिप्टी CM की लग्जरी कार मांग खारिज
- कफ सिरप कांड: 20 हजार का इनामी अभिषेक निगम गिरफ्तार
- 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश
- प्रदेश में फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी, अब तक 4 लाख 6 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
- किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
- टाइम ऑफ डे टैरिफ से 10 लाख उपभोक्ताओं को राहत


