नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर देश को लूट रही है और ढहती अर्थव्यवस्था, आसमान छूती महंगाई और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बेरोजगारी को रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने ‘भारत को लूट रही है भाजपा’ अभियान के तहत PM नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह सच बोलने, सवाल पूछने और आलोचना से डरते हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार में हो रही लूट से देश मुश्किल हालात में पहुंच गया है लेकिन इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया,
“सच से, सवालों से, कार्टून से- वह सब से डरता है।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा,
“देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) धराशाई हो रही है, बेरोजगारी चरम पर है, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही है। और कितने तरीके से भाजपा देश को लूटेगी।”
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपए के टैक्स वसूले। इस पैसे से क्या मिल सकता था-पूरे भारत को वैक्सीन (67000 करोड़), 718 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट, 29 राज्यों में एम्स अस्पताल और 25 करोड़ गरीबों को 6000 रुपए की मदद, मगर मिला कुछ भी नहीं।”(वार्ता)
(the states. news)
Saturday, July 11
Breaking News
- 11 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
- संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
- पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी
- राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल
- तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि
- मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
- सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश
- मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा
- छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल


