नई दिल्ली, (mediasaheb.com) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
ने भारतीय जनता पार्टी पर झूठ को संस्थागत रूप से पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा
कि इस षड्यंत्र की कीमत देश को चुकानी पड़ेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि पहले भाजपा सरकार
ने कोविड-19 से होने वाली मौत और कोविड परीक्षण पर
झूठ बोला, फिर सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी माप का
पैमाना बदला और अब चीन को लेकर गलत बयानी की जा रही है।
उन्होंने
ट्वीट किया “भाजपा ने झूठ को संस्थागत रूप दिया है। कोविड-19 के परीक्षण को प्रतिबंधित कर और इससे से होनी वाली मौतों को
लेकर गलत जानकारी देकर, जीडीपी के लिए एक नई गणना पद्धति का
उपयोग करके तथा चीनी आक्रामकता को लेकर मीडिया में डरावना माहौल बनाकर। भ्रम जल्द
ही टूट जाएगा और देश को कीमत चुकानी पड़ेगी।”
राहुल
गांधी ने कल भी मोदी सरकार पर हमला कर उसकी नीति की तुलना ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री
नेविलर चेम्बरलेन् से की थी , जो दूसरा
विश्व युद्ध टालने के लिए जर्मनी के तानाशाह हिटलर से इस विश्वास के साथ मिलने गए
थे कि चेकोस्लोवाकिया मामले में समझौते के बाद जर्मनी हमला नहीं करेगा। इस संबंध
में उन्होंने 30 सितंबर 1938 को
म्यूनिख समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया लेकिन जर्मनी ने करार की धज्जियां उड़ाते हुए
एक सितंबर 1939 को पोलैंड पर हमला कर दिया जिसके दो दिन
बाद चेम्बरलेन ने जर्मन से युद्ध का ऐलान किया और दूसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत हुई।(वार्ता) (#thestates.news)
Monday, July 6
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें प्रेम, करियर और धन का हाल
- मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से
- “सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
- हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू
- सीएम योगी के हाथों प्रयागराज में सोमवार को होगा प्रेरणा पार्क का लोकार्पण
- आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद
- चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
- बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात: रोजगार मिशन के लिए ₹1,663 करोड़ की पहली किस्त जारी
- योगी सरकार की निःशुल्क आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज


