मुंबई, (media
saheb.com) बतौर खलनायक अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद खन्ना ने
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच अमिट पहचान बनायी।
06 अक्टूबर 1946 को
पाकिस्तान के पेशावर में जन्में विनोद खन्ना ने स्नातक की शिक्षा मुंबई से की। इसी
दौरान उन्हें एक पार्टी में निर्माता-निर्देशक सुनील दत्त से मिलने का अवसर मिला।
सुनील दत्त उन दिनों अपनी फिल्म ‘मन का मीत’ के लिए नए
चेहरों की तलाश कर रहे थे।उन्होंने फिल्म में विनोद खन्ना से बतौर सहनायक काम करने
की पेशकश की जिसे विनोद खन्ना ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
घर पहुंचने पर विनोद खन्ना को अपने पिता
से काफी डांट भी सुननी पड़ी। विनोद खन्ना ने जब अपने पिता से फिल्म में काम करने
के बारे में कहा तो उनके पिता ने उन पर बंदूक तान दी और कहा कि यदि तुम फिल्मों
में गए तो तुम्हें गोली मार दूंगा। बाद में विनोद खन्ना की मां के समझाने पर उनके
पिता ने विनोद को फिल्मों में दो वर्ष तक काम करने की इजाजत देते हुए कहा यदि
फिल्म इंडस्ट्री में सफल नहीं होते हो तो घर के व्यवसाय में हाथ बंटाना होगा।
वर्ष 1968 में
प्रदर्शित फिल्म ‘मन का मीत’ टिकट
खिड़की पर हिट साबित हुई। फिल्म की सफलता के बाद विनोद खन्ना को ‘आन मिलो
सजना’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘सच्चा
झूठा’ जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिकायें निभाने का अवसर मिला
लेकिन इन फिल्म की सफलता के बावजूद विनोद खन्ना को कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।(वार्ता) (For English News
: thestates.news)
Thursday, June 25
Breaking News
- SPS से IPS प्रमोशन पर आज फैसला, 9 अफसरों की किस्मत का होगा निर्णय
- देवी-देवताओं या भारत माता के नाम पर शपथ नहीं, केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- राजनांदगांव में GST का बड़ा खुलासा, 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़; संचालक गिरफ्तार
- 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्राम सभाओं में दी जा रही जानकारी
- नगरीय निकायों को मरम्मत-संधारण के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी
- Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत
- CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
- चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
- राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब, जांच में पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत की बात सामने आई

