रायपुर(mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवम् अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल एवम् पूर्व केन्द्रीय मंत्री, झीरमघाटी के शहीद श्री विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती 2 अगस्त को प्रात: 9.30 बजे परिषद के केन्द्रीय कार्यालय शुक्ल भवन, बूढापारा स्थित ऐतिहासिक गांधी चबुतरे में एवम् 10.30 बजे श्री विद्याचरण शुक्ल उद्यान, नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रतिमा स्थल में मनाई गई. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, वरिष्ठ विधायक एवम् प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य श्री अमितेष शुक्ल जी विशेष रुप से उपस्थित थे. पं. रविशंकर शुक्ल जी एवम् झीरम के शहीद श्री विद्याचरण शुक्ल जी के चित्र एवम् प्रतिमा में पुष्प माला एवम् पुष्पांजलि अर्पित कर समर्थकों ने दोनों महापुरुषों को स्मरण करते हुए अमर रहे…! जब तक सूरज चांद रहेगा, पं. रविशंकर शुक्ल एवम् विद्या भैया का नाम रहेगा, भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाये.
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से वरिष्ठ विधायक, प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य श्री अमितेष शुक्ल, महामंत्री रामअवतार देवांगन, प्रवक्ता नितिन कुमार झा, उषा रज्जन श्रीवास्तव, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, मनोज कंदोई, आभा मरकाम, एमआईसी सदस्य श्री कुमार मेनन, आकाश तिवारी, सुंदर जोगी, विकास गुप्ता, शिरीष अवस्थी, गौतम मिश्रा, अजय शर्मा, अनुपम शुक्ला, अनुभव शुक्ला, किशन बाजारी, देवमणी पाण्डेय, अमरजीत, हमीद खान,मीरा तिवारी, विजय साहू सहित काफी संख्या में शुक्ल समर्थकगण उपस्थित थे.
Thursday, July 23
Breaking News
- भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद
- सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान
- Sugar Price Hike: क्या देश में खत्म हो रही चीनी? अचानक बढ़े दामों के पीछे क्या है असली वजह
- उत्तर प्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद, जानें उद्योग जगत के दिग्गज क्यों लगा रहे हैं बड़ा दांव
- निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव? राष्ट्रपति ओर्टेगा के फैसले से दुनिया में मचा बवाल
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को जन्मजयंती पर किया नमन
- महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
- राजस्थान में अब 1 लाख की साइबर ठगी पर स्वतः दर्ज होगी ई-एफआईआर


