मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रियलिटी शो BIGBOSS OTT में नजर आ सकती हैं। करण जौहर ने एक हफ्ते पहले ही बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत की, जिसमें कई धमाकेदार प्रतियोगियों ने भाग लिया है। करण जौहर का
बिग बॉस ओटीटी 6 हफ्ते तक चलेगा, जिसके बाद बचे हुए प्रतियोगी बिग बॉस 15 में एंट्री मारेंगे। करण जौहर का बिग बॉस ओटीटी खत्म होने से
पहले और सलमान खान का बिग बॉस 15 शुरू होने
से पहले मेकर्स ने एक ऐसे इंसान की शो में एंट्री कराने का फैसला लिया है, जो दर्शकों के दिलों पर छाने वाली है।
बॉलीवुड
में चर्चा है कि रेखा बिग बॉस के ओटीटी हाउस में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि
रेखा को बिग बॉस के घर में एक विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
चर्चा है
कि रेखा बिग बॉस ओटीटी के नए फीचर ट्री ऑफ फॉर्च्यून को अपनी आवाज देंगी। जिस दिन
बिग बॉस 15 की शुरूआत होगी, उस दिन रेखा बिग बॉस ओटीटी के प्रतियोगियों का इंट्रोडक्शन
सलमान खान से कराएंगी। रेखा शो के होस्ट सलमान खान को कंटेस्टेंट्स की ताकत और
कमजोरियों के बारे में भी बताएगी और वे बिग बॉस 15 का हिस्सा
बनने के लिए फिट क्यों हैं।(वार्ता) For English News : the states.news
Monday, July 6
Breaking News
- यूपी में गन्ना किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा महाअभियान: 6 से 11 जुलाई तक विशेष नामांकन
- भारत में ड्रोन डिलीवरी का विस्तार: लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा बदलाव शुरू
- भारतीय शेयर बाजार में नई बुल रन की उम्मीद, मजबूत अर्थव्यवस्था से बनेगा तेजी का माहौल
- यूपी में बदला मौसम: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी जारी
- दिल्ली के कनॉट प्लेस में बनेगा हाईटेक ‘खादी भवन’, AI से होगी ड्रेस कस्टमाइजेशन की सुविधा
- 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी
- चीन ने यूनान में एक्टिव किया 5000 किमी रेंज वाला LPAR रडार, भारत की मिसाइल टेस्टिंग पर नजर का दावा
- यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सहयोगी दलों के साथ किया समन्वय मंथन
- PM मोदी का बड़ा रणनीतिक दांव! इंडोनेशिया के साबांग पोर्ट पर हुई डील, 6-8 जुलाई पर टिकीं निगाहें
- 80 साल से समुद्र में दफन ‘गोल्ड सबमरीन’, क्या आज भी अंदर सुरक्षित है दो टन सोना?

