मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।करण जौहर आगामी रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ को होस्ट करने जा रहे हैं। वह अपनी नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शो को खास बनाने वाली बात है कि यह पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म, वूट पर स्ट्रीम होने वाला है। यह शो 08 अगस्त, से अपने टेलीविजन प्रीमियर से पहले छह हफ्तों के लिए वूट पर स्ट्रीम होगा।
करण जौहर का कहना है कि ‘बिग बॉस’ में छह हफ्ते तो बहुत दूर की बात है,
वे तो अपने फोन के बिना एक घंटा भी नहीं रह सकते, क्योंकि वह अपने फोन के बिना जी ही नहीं सकते। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि यदि उन्हें उनकी पसंद के दो सेलेब्रिटीज को बिग बॉस हाउस के अंदर जाने की इजाजत मिले तो, करण ने कहा,
“मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी यदि बेबो (करीना कपूर) और माला (मलाइका) के साथ शो में आने का मौका मिले। क्या बात है! दोनों के साथ घर के अंदर बिना फोन्स के बंद होना मजेदार होगा। ” (वार्ता) For English News : the states.news
Previous ArticleRahul Gandhi अब साइकिल से पहुंचे संसद भवन
Next Article भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है: PM नरेंद्र मोदी

