नई दिल्ली (mediasaheb.com)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर बुजुर्गों को रेल यात्रा में मिल रही 50 फीसदी छूट को पुनः बहाल करने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि देश के बुजुर्गों को पिछले कई सालों से रेल यात्रा में 50 फीसदी तक की छूट मिल रही थी। इसका लाभ देश के करोड़ों बुजुर्गों को मिल रहा था। आपकी सरकार ने इस छूट को समाप्त कर दिया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले दिनों लोकसभा में आपकी सरकार ने बताया कि रेल यात्रा में बुजुगों को दी जा रही छूट को बंद करने से सालाना 1600 करोड़ रुपयों की बचत हो रही है।
उन्होंने कहा, “कई बार हमें अहंकार हो जाता है कि हमें जो कुछ ज़िंदगी में मिला वह केवल हमारी मेहनत का नतीजा है, पर ऐसा नहीं है। हमारी तरक्की में हमारे बुजुगों का आशीर्वाद होता है। बिना उनके आशीर्वाद के कोई व्यक्ति, कोई समाज या कोई देश तरक्की कर ही नहीं सकता।” उन्होंने पत्र में कहा कि बात पैसे की नहीं है। बात नीयत की है। दिल्ली सरकार अपने 70 हजार करोड़ के बजट में से बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर अगर 50 करोड़ खर्च कर देती है तो दिल्ली सरकार कोई गरीब नहीं हो जाती है। आने वाले साल में केंद्र सरकार 45 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें बुजुर्गों की रेल यात्रा में छूट पर मात्र 1600 करोड़ खर्च होते हैं। यह राशि समुद्र में एक बूँद जैसे है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्होंने कई बुजुर्गों से बात की। रेल यात्रा में दी जा रही यह छोटी सी रियायत उनके लिए बड़ा मायने रखती है। उन्होंने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द इस रियायत को बहाल करने का आग्रह किया है।(वार्ता)
Thursday, July 23
Breaking News
- कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार अलर्ट, सफाई, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी
- अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- प्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल, तीर्थ समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वायु प्रदूषण रोकने पर केंद्र की समीक्षा बैठक, राजस्थान ने साझा की कार्ययोजना
- मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित
- योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
- यूपी बना देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र
- जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- छात्र आंदोलन हुआ उग्र, दरभंगा-बेगूसराय-कटिहार में पुलिस से झड़प


