मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनिल कपूर मलयालम फिल्म एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25′ के हिन्दी रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।
बॉलीवुड में दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिन्दी रीमेक बनाने का चलन जोरो पर है। अब इस कड़ी में एक और दक्षिण भारतीय फिल्म का नाम जुड़ गया है। चर्चा है कि मलयालम फिल्म ‘एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25’ का हिन्दी रीमेक बनेगा। कहा जा रहा है कि फिल्म के हिन्दी वर्जन में अनिल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह साइंस फिक्शन पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
बताया जा रहा है कि निर्माता विक्की रजानी ने फिल्म के हिन्दी रीमेक के राइट्स हासिल कर लिए हैं। ऑरिजनल फिल्म का निर्देशन रथीश बालकृष्णन पोडुवल ने किया है। फिल्म में अनिल पारंपरिक, रूढ़िवादी और छोटे शहर में रहने वाले ग्रामीण की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

