नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 42वां स्थापना दिवस पर बुधवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। नाबार्ड की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक प्रगति मैदान स्थित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सह कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, सहकारिता मंत्रालय में सचिव ज्ञानेश कुमार, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव डॉक्टर विवेक जोशी और भारत सरकार की अंतरराज्यीय परिषद की सचिव अनुराधा प्रसाद भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि नाबार्ड सहकारी समितियों की ‘सहकार से समृद्धि’ की उनकी यात्रा में मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम में माइक्रो एटीएम एवं रुपे किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए दुग्ध सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण के लिए पायलट प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत किए जाने की तैयारी है। विभिन्न राज्यों के सहकारिता क्षेत्र के अधिकारी पीएसीएस कम्प्यूटराइजेशन और विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना जैसे भारत सरकार के दो प्रमुख कार्यक्रमों के लिए नाबार्ड के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के तहत ‘क्लाइमेट फाइनेंस’ और ‘रीइमेजिनिंगको-ऑपरेटिव्स’ पर परिचर्चाओं का आयोजन भी होगा। इस कार्यक्रम में सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकर्स, अग्रणी कंसल्टेंसी कंपनियां और अन्य हितधारक हिस्सा लेंगे।(वार्ता)
Sunday, September 20
Breaking News
- झारखंड में SIR को लेकर बड़ा निर्देश, मतदाताओं से नहीं मांगा जाएगा कोई अतिरिक्त दस्तावेज
- ‘स्वयं से साक्षात्कार’ कार्यशाला में विशेषज्ञों ने पंचकोश, षट्चक्र एवं आभामंडल की अवधारणाओं पर दी जानकारी
- करमा पर्व को लेकर रांची नगर निगम की तैयारी तेज, 298 सरना स्थलों पर होंगी खास व्यवस्थाएं
- राजस्थान के 472 सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, ₹401 करोड़ की मिली मंजूरी
- Developed India के लिए बड़ा फोकस, केंद्र ने कहा- सिर्फ सरकारी खर्च से नहीं होगा लक्ष्य पूरा
- देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक
- नेतन्याहू पर गंभीर सवाल, रिपोर्ट में दावा- हमास को कतर की फंडिंग की खुफिया चेतावनी मिली थी
- एशियन गेम्स 2026: शेफाली वर्मा का तूफानी शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रन का लक्ष्य
- PM सूर्यघर योजना से पश्चिमी MP में 74 हजार उपभोक्ताओं को लाभ, 505 करोड़ की सब्सिडी वितरित
- बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट चौधरी ने रखा बड़ा लक्ष्य


