नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में बाढ़ प्रबंधन की समुचित तैयारियों और इस समस्या को कम करने के लिए व्यापक तथा दूरगामी नीति बनाने के दीर्घकालिक उपायों की समीक्षा की। श्री शाह ने पिछले साल लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। इसके साथ ही सभी एजेंसियों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और उनके नेटवर्क के विस्तार पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बादल फटने से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही बाढ़ नियंत्रण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से उपलब्ध कराए गए चित्रों के विभिन्न एजेंसियों द्वारा अधिकतम इस्तेमाल पर भी बल दिया गया।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत का आपदा प्रबंधन “ जीरो कैजुअल्टी अप्रोच ” के साथ आगे बढ़ रहा है। गृह मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को बाढ़ प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी परामर्श को समय पर लागू करने की अपील की। उन्होंने मौसम विभाग और केन्द्रीय जल आयोग को निर्देश दिया कि उन्हें वर्षा और बाढ़ चेतावनी में उपयोग होने वाले सभी उपकरणों की हर साल जांच करनी चाहिए। श्री शाह ने सिक्किम और मणिपुर में हाल ही में आई बाढ़ का विस्तृत अध्यन कर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि देश के सभी प्रमुख बांधों के फ्लडगेट्स सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं। केन्द्रीय जल आयोग के बाढ़ निरीक्षण केन्द्र आवश्यकता के अनुरूप और अंतरराष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए। (वार्ता)
Wednesday, August 19
Breaking News
- झारखंड में आयुष्मान कार्ड अभियान तेज, 70+ बुजुर्गों को मिलेगा वय वंदना कार्ड का लाभ
- WTC में भारत की स्थिति मजबूत, श्रीलंका पर जीत से अंक तालिका में हुआ बड़ा फायदा
- नौ वर्षों में यूपी में 360 डिग्री बदलाव ने प्रदेश को बनाया निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन: मुख्यमंत्री
- मुरैना के कैलारस स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेमू ट्रेन के उद्घाटन में पूड़ी-सब्जी के लिए मची लूट
- CG में बोर्ड परीक्षा के बेहतर रिजल्ट वाले 4 स्कूलों में बनेंगे मैथ्स पार्क, बच्चों को मिलेगा नया लर्निंग स्पेस
- हॉर्मुज पर ईरान की पकड़ कमजोर? 80% जहाजों ने अपनाया ओमान वाला समुद्री रास्ता
- राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, RGHS में शामिल हुई कैंसर की महंगी CAR-T Cell Therapy
- तमिलनाडु में विजय सरकार का यू-टर्न, छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से रोकने वाला आदेश वापस
- विधायक मूणत की कांवड़ यात्रा 23 अगस्त को, CM साय और डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल
- सितंबर में बनेंगे 3 बड़े राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत


