मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट वेब सीरीज फिल्म ‘हीरा मंडी’
में फ्री में काम करने के लिये तैयार है।संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। महिलाओं पर केंद्रित इस सीरीज में बॉलीवुड की कई अभिनेत्री काम करती नजर आयेंगी। ‘हीरा मंडी‘ में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस वेब सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं। इसके पहले एपिसोड का निर्देशन खुद भंसाली करेंगे और बाकी एपिसोड के निर्देशन की जिम्मेदारी विभु पुरी को दी गई है।
अब चर्चा है कि आलिया,
भंसाली की इस सीरीज में फ्री में काम करने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि आलिया ने भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। आलिया ने भंसाली से कहा था कि किरदार चाहे कोई भी हो, चलेगा। वे ‘हीरा मंडी’
में मुफ्त में काम करने को तैयार हैं। हालांकि, भंसाली ने आलिया के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि उन्हें उनकी मार्केट वैल्यू के हिसाब से ही फीस दी जाएगी।आलिया ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ में संजय लीला भंसाली के साथ काम किया है।(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

