मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने पैनोरामा म्यूज़िक लेबल लॉन्च किया है।
अजय देवगन ने कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक के साथ मिलकर पैनोरामा म्यूज़िक नामक लेबल लॉन्च किया है। अजय ने सोशल मीडिया पर इस म्यूज़िक लेबल की जानकारी शेयर कर इसे लांच किया है और अपने फैंस से इस यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने का अनुरोध भी किया। इस म्यूज़िक लेबल का नेतृत्व राजेश मेनन करेंगे।
अजय ने कहा, “म्यूजिक का हमेशा से मेरे जीवन में खास स्थान रहा है। डिजिटल मीडियम के माध्यम से संगीत की संभावनाएं अनंत हैं। भारत की संगीत संस्कृति हमेशा से समृद्ध रही है, जो अभी भी गैर-स्पष्टीकृत है। पैनोरामा म्यूजिक, पैनोरामा स्टूडियोज का सही दिशा में एक कदम है और मैं उन्हें उनके नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
पैनोरामा म्यूज़िक ओरिजिनल म्यूज़िक, फिल्म म्यूज़िक, स्वतंत्र म्यूज़िक, और रीजनल म्यूज़िक को बढ़ावा देगा। साथ ही नवोदित संगीतकारों और कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के इरादे से इसे स्थापित किया गया है। यह लेबल रीजनल कंटेंट के निर्माण पर जोर देगा और साथ ही हिंदी कंटेंट में विभिन्न प्रकार की शैलियां, मुख्य रूप से सूफी, ग़ज़ल और भक्ति गीतों को शामिल करेगा।(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, June 21
Breaking News
- मुख्यमंत्री ने झांसी सर्किट हाउस में 5 सुइट व 10 बेड की डॉरमेट्री का किया शुभारंभ
- फीफा वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स की 5-1 से धमाकेदार जीत, स्वीडन को करारी हार
- रायपुर : छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान धनवंतरि की वंदना से सारंगढ़ में योग दिवस का शंखनाद
- गधहाभाटा की बदली पहचान, ग्रामवासियों की पहल से अब सोनपुर के नाम से होगी नई पहचान
- गंज शहीदां मस्जिद विवाद पर पाकिस्तान की एंट्री, जरदारी के बयान पर काशी के मुस्लिम धर्मगुरुओं का पलटवार
- स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, प्रदेश के सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी ‘ब्लू डॉट्सएआई’
- योग दिवस पर योगमय हुआ उत्तर प्रदेश, झांसी में सीएम योगी ने किया योगाभ्यास
- बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल: सीएम योगी
- विपक्षी दलों में लगातार बगावत, भाजपा बोली- नेतृत्व संकट से बढ़ रही टूट
- हरमनप्रीत की टीम नए जोश से तैयार, गेंदबाजी कोच साल्वी बोले- हर चुनौती के लिए भूखी है भारत

