मुंबई(media saheb.com)| बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।अजय ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ के जरिये अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह सीरीज फेमस ब्रिटिश सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है। राजेश मापुस्कर द्वारा निर्मित, इस साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज में अजय दमदार पुलिस अधिकारी के रूप में नज़र आयेंगे। BBC स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस क्राइम ड्रामा शो में राशी खन्ना, ईशा देओल, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
अजय का मानना है कि, “डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया ने मुझे हमेशा से अपनी ओर आकर्षित किया है, और मैं रूद्र जैसे आकर्षक किरदार, शीर्षक और दमदार कॉन्टेंट के साथ अपने डिजिटल अभिनय की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस किरदार की बारीकी, बहुआयामी व्यक्तित्व, धैर्य ने मुझे बेहद लुभाया है! यह कुछ ऐसा है जिसे दर्शकों ने भारतीय इंटरटेनमेंट में पहले कभी नहीं देखा होगा। मैं बेहद उत्साहित हूं कि देशभर के मेरे फैंस रुद्र के जादू को स्क्रीन पर जीवंत होते देखेंगे। मैं उम्मीद करता हूं इस शो को भी लोग उतना ही प्यार करेंगे जितना उन्होंने मेरे पिछले काम को किया है।” (वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में कमाए ₹81.75 करोड़; 9 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
- रिश्वतखोरी पर नजर रखेगा ये नया प्लेटफॉर्म! गुमनाम तरीके से दर्ज करें सरकारी दफ्तर का अनुभव
- CG में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव
- पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज ने भारत का देशभक्ति गाना लगाकर मनाया आजादी का जश्न, हाथ में लहराया PAK झंडा; हुईं ट्रोल
- BJP संगठन में बड़ा बदलाव जल्द! नितिन नवीन की नई टीम में युवा और महिला चेहरों पर दांव
- मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- दिल्ली में बनेंगे 3 बड़े मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मेट्रो-बस-रेलवे एक ही परिसर में जुड़ेंगे
- अनवर खान ने लगाए अशाेक ,नीम का पौधे
- रांची में तेज रफ्तार पर अब कैमरे की नजर, स्पीड लिमिट पार करते ही कटेगा चालान


