काठमांडू, (mediasaheb.com)| नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली ने देश में नयी सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया है और उन्हें रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। निवर्तमान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की सरकार ने शुक्रवार को नेपाल की संसद का विश्वास मत खो दिया। उसके बाद श्री ओली ने नयी गठबंधन सरकार बनाने की अपनी दावेदारी पेश की है। नेपाल के समाचार माध्यमों की रिपोर्ट के अनुसार श्री ओली को रविवार सुबह प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। काठमांडू से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार ‘माई रिपब्लिका’ आज की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल कल आधिकारिक तौर पर श्री ओली को प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे।
प्रचंड सरकार के अल्पमत में आने के बाद श्री ओली कल शाम नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के साथ राष्ट्रपति भवन – शीतल निवास गए और नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया। श्री ओली और श्री देउबा ने राष्ट्रपति को साझा पत्र देकर यूएमएल और एनसी के 166 सांसदों के समर्थन का दावा किया और और श्री ओली के नेतृत्व में नयी सरकार के लिए आमंत्रित किए जाने का राष्ट्रपति से अनुरोध किया । श्री ओली और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा ने संयुक्त रूप से एक आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें राष्ट्रपति से प्रतिनिधि सभा में उनके बहुमत के साथ समर्थन का हवाला देते हुए श्री ओली को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने आग्रह किया गया।(वार्ता)
Tuesday, July 21
Breaking News
- जापान की E-10 में देरी तो भारत लाएगा देसी बुलेट ट्रेन B-28, सरकार ने बताई स्पीड और पूरा प्लान
- MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर
- इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव
- 21 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
- यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जज पर गंभीर आरोप लगाने पर सख्त टिप्पणी
- अफगानिस्तान ने बदला रास्ता, पाकिस्तान को अरबों डॉलर के व्यापार का झटका
- बाराबंकी को 542 करोड़ की सौगात, महादेवा कॉरिडोर का सीएम योगी ने किया शिलान्यास
- झारखंड में सरकारी कर्मचारियों का हर तीन साल में होगा तबादला
- राजस्थान में फिर शुरू होंगे शहरी-ग्रामीण सेवा शिविर, 31 अगस्त तक मिलेगा लाभ
- खगड़िया-सहरसा सफर होगा आसान, SH-95 पर मृत कोसी पुल शुरू


