अजमेर (mediasaheb.com)| राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि लोकसभा चुनाव परिणामों का सही दिशा में आंकलन करें तो वोट मोदी सरकार के खिलाफ डला है। 400 का दावा करने वाले 200 के आसपास आकर सिमट गये।श्री पायलट आज जयपुर से जालोर जाते समय अजमेर हाईवे स्थित अशोक उद्यान पर रूके जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कड़ी महनत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का मजबूत नेतृत्व मिला। कांग्रेस ने देश में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका चुनावों में फायदा मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 11 सीटें छीनकर लाना मेहनत का ही परिणाम है जहां रह गये, वहां और मेहनत करेंगे।
श्री पायलट ने देश में अप्रत्यक्ष बेरोजगारी, महंगाई को आम जनता का मुद्दा बताया जिससे सभी लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अमीरी-गरीबी की नीति का निर्माण चंद लोगों के फायदे के लिये किया गया है, लेकिन ये सब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। अजमेर में प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, महेंद्र सिंह रलावता, शहर अध्यक्ष विजय जैन सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने श्री पायलट का स्वागत किया।(वार्ता)
Thursday, July 9
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर-धन और प्रेम का हाल
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
- तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन
- रोपने के लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार
- मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर
- जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब
- लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी
- पटना से 4 शहरों तक दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, कैबिनेट ने DPR को दी मंजूरी


