भोपाल, (mediasaheb.com)| लोकसभा चुनाव की मतगणना के एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का अगर इस चुनाव में 300 पार होता है, तो ये जनता का वोट नहीं, बल्कि ईवीएम का वोट है। श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जनता का वोट अगर पड़ा है तो इन्हें (भाजपा को) बहुमत नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है। उन्होंने भाजपा के संदर्भ में कहा कि अगर पार्टी का 300 पार होता है तो वो जनता का वोट नहीं, ईवीएम का वोट है। श्री सिंह राज्य के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वे इसके पहले भी लगातार ईवीएम को लेकर मुखर रहे हैं। (वार्ता)
Wednesday, August 5
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान
- योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, अनुपूरक बजट में 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान
- योगी सरकार में एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर और निवेश को नई रफ्तार
- 15 अगस्त तक पूरे हों छात्रावास मेस निर्माण कार्य : राज्यमंत्री गौर विभाग की समीक्षा बैठक ली
- राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी, अनुपूरक बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
- 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा लाल परेड ग्राउंड में 300 पौधों का रोपण
- योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए असर : मंत्री भूरिया
- प्रदेश के सभी जनपदों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन
- श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी न रहे, सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें : मंत्री सारंग
- समय की मांग के अनुरूप युवा हो रहे हैं शिक्षित-प्रशिक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


