मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की शादी के आज 51 साल पूरे हो गये हैं।
अमिताभ और जया आज अपने विवाह की 51वीं सालगिरह मना रहे हैं।अमिताभ और जया की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत हिट रही है। अमिताभ और जया ने जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, मिली, कभी खुशी कभी गम समेत कई कामयाब फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ और जया की शादी 03 जून 1973 को मुंबई में हुई थी। उन्हीं दिनों दोनों की फिल्म ‘जंजीर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही थी। दोनों एक साथ छुट्टी मनाने के लिए लंदन जाना चाहते थे। यह बात अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को पसंद नहीं आई। उन्होंने अमिताभ से कहा था यदि छुट्टी मनाने जाना है तो पहले शादी कर लो फिर जाना। बताया जाता है कि इस शादी में केवल पांच बाराती शामिल हुए थे। आज अमिताभ और जया अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। (वार्ता)
Tuesday, August 4
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal4 August 2026: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का भविष्यफल, किसे मिलेगा धन-लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश अकादमी का शानदार प्रदर्शन
- राज्य शासन यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीर : मंत्री सिंह
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
- डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री पर योगी सरकार का फोकस, जेवर में बनेगा अत्याधुनिक एवीजीएक्स-एक्सआर पार्क
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली आर्थिक राहत
- एस.ए.टी.ए.टी योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
- उच्च शिक्षा में बेटियों ने रचा नया कीर्तिमान : प्रवेश आधारित जेंडर पैरिटी इंडेक्स 1.71
- योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर
- मप्र जन अभियान परिषद में अविरल-निर्मल नर्मदा के लिये नर्मदा संवाद वक्ता उन्मुखीकरण कार्यशाला


