नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया ने इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव बताते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मतदाताओं से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है। श्रीमती गांधी ने गुरुवार को यहां कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है और संविधान तथा लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है इसलिए इंडिया गठबंधन को वोट देकर जिताना है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाना है।
उन्होंने कहा “मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।”
कांग्रेस नेता ने कहा “आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए। जय हिन्द।” (वार्ता)
Sunday, August 2
Breaking News
- पंजाब कांग्रेस की बैठक में चन्नी समर्थकों के नारे, मंच से नाराजगी
- जम्मू-कश्मीर में 9800 करोड़ की दो सुरंग परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी
- सीएम सम्राट चौधरी बोले, शराबबंदी से बिहार की महिलाओं को मिला बड़ा लाभ
- लवलीना ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर, अधूरे नक्शे पर रेस्टोरेंट को घेरा
- सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने तोड़ी सद्भावना
- CG पुलिस ने लौटाए 60 लाख रुपये के 200 खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान
- सावन में गूंजा बम-बम भोले, कांवड़ यात्रा से बाजारों में बढ़ी रौनक
- ग्वालियर में बजरंग दल का कांग्रेस कार्यालय घेराव, पप्पू यादव पर विरोध तेज
- ग्वालियर में सेल्स मैनेजर ने रामायण पाठ का बहाना बनाकर 25 लाख हड़पे
- MP में 13 नए औद्योगिक गलियारे बनेंगे, इंदौर-भोपाल और ग्वालियर-नागपुर रूट को मिलेगी रफ्तार


