कोलकाता, (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के बैरकपुर, पंचला, चिनसुराह और पुरसुरा में रैलियों को संबोधित करेंगे । श्री मोदी शनिवार रात यहां पहुंचे और हवाई अड्डा से सीधे राजभवन गए, जहां राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि इस महीने नौ दिनों की अवधि में श्री मोदी दूसरी बार बंगाल पहुंचे। राज्य में आठ लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान सोमवार को होना है। पश्चिम बंगाल की अपने दूसरे दौरे में प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चार रैलियां करेंगे।
श्री मोदी सुबह 11:30 बजे उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के समर्थन में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्न एक बजे हुगली में भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी के लिए वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री आरामबाग में अपराह्न 2:30 बजे बीजेपी उम्मीदवार अरूप कुमार के लिए प्रचार करेंगे और शाम चार बजे हावड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। श्री मोदी हावाड़ा के पंचला में रथिन चक्रवर्ती और अरुण अरुण उदय पाल चौधरी के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले तीन मई को प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर, पूर्व बर्धमान और बोलपुर में रैलियों को संबोधित किया था।
उल्लेखनीय है कि 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार को मतदान होगा उनमें बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम शामिल हैं। (वार्ता)
Monday, August 31
Breaking News
- अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, हार्दिक समेत ये 3 खिलाड़ी होंगे फिट
- पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
- धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- दिल्ली के कचरे के पहाड़ों पर बड़ा एक्शन, 15 लाख ट्रक कचरा हटाकर 100 एकड़ जमीन खाली
- दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा पर नया नियम! 1 सितंबर से पिंक कार्ड जरूरी होने की तैयारी
- महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सरकार सख्त शिक्षक पर हुई एफआईआर, तत्काल किया निलंबित
- BJP की टिकट बैठक में मोबाइल पर सख्ती, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का फोन भी कमरे से बाहर; वीडियो वायरल
- अदालतों के फैसलों और FIR में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द
- नशामुक्त मध्यप्रदेश की ओर बढ़ते कदम : जनभागीदारी, पुनर्वास और संकल्प से सामाजिक बदलाव
- MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कॉलेज कर्मचारियों को ‘स्थाई दर्जा’ देने का आदेश निरस्त


