नई दिल्ली (mediasaheb.com)| घर घर में “अनुपमा” के नाम से लोकप्रिय एवं सुप्रसिद्ध टीवी कलाकार रुपाली गांगुली और ज्योतिषी अमीय जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात रुपाली गांगुली और अमीय जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन लिया।
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में रुपाली गांगुली और अमीय जोशी को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख ने पार्टी में विधिवत शामिल किया।
श्री तावड़े ने दोनों विभूतियों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज रुपाली गांगुली और अमीय जोशी ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री की विकसित भारत की संकल्पना में श्रीमती गांगुली और श्री जोशी अपना योगदान देने का संकल्प लिया है।(वार्ता)
Saturday, July 11
Breaking News
- लखनऊ के 69 चौराहों पर लगेंगे स्थायी बैरियर, सुधरेगी यातायात व्यवस्था
- नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया-ए टीम, दिसंबर में खेली जाएगी टी20 सीरीज
- बरेली में आयुष्मान कार्ड लापरवाही पर 15 एडीओ और 150 सचिवों की सैलरी रोकी
- दिल्ली की मांडी रोड बनेगी राष्ट्रीय राजमार्ग, सीएम रेखा गुप्ता ने की मांग
- यूपी एग्रीगेटर पॉलिसी तैयार, कैब किराया और नियमों पर लगेगी लगाम
- सरदार सरोवर समझौते पर उठे सवाल : मध्यप्रदेश के वैध अधिकारों और हजारों विस्थापितों के पुनर्वास से समझौता न हो – नर्मदा बचाओ आंदोलन
- वैशाली में CM सम्राट के हेलीकॉप्टर से जुड़ा घटनाक्रम, उड़ान के बाद कुछ देर हवा में मंडराता रहा
- वियतनाम में बड़ा हादसा, कई भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- जनसेवा सर्वोपरि : प्रतिकूल मौसम में भी सीएम योगी ने किया जनता दर्शन
- राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बिजली विभाग के 214 अभियंताओं के तबादले


