अयोध्या (mediasaheb.com)| श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन अयोध्या में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रामजन्मभूमि स्थल पर तड़के से ही पहुंचने लगी है। लोगों में रामलला के दर्शन को लेकर उत्साह और उत्सुकता का माहौल है। श्रद्धालुओं के अपेक्षा से अधिक तादाद में पहुंचने से मंदिर प्रशासन और सुरक्षा बलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये श्रद्धालुओं से संयम बनाये रखने की अपील की जा रही है मगर मंदिर प्रांगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में तिल रखने भर की जगह नहीं बची है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जयश्रीराम के नारे लगाते हुये मंदिर परिसर की ओर जाते दिख रहे है।
श्रद्धालुओं की भारी संख्या के मद्देनजर अयोध्या जाने वाले मार्ग पर यातायात परिवर्तन के लिये जिला प्रशासन को विवश होना पड़ा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह दर्शन को लेकर संयम बनाये। भगवान के दर्शन सबको सुलभ कराये जायेंगे। इस बीच बाराबंकी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बाराबंकी में पुलिस ने अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों को परिवर्तित मार्ग से जाने दिया जा रहा है जिससे अयोध्या में धाम में भीड़ को काबू में किया जा सके। पैदल चलने वाले यात्रियों को भी राम पथ अयोध्या की तरफ जाने से रोका गया है। आज सुबह पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को अयोध्या की तरफ न जाने की सलाह दी है।(वार्ता)
Monday, June 29
Breaking News
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- शेख हसीना का बड़ा दावा: इसी साल बांग्लादेश लौटने का ऐलान, अवामी लीग को बताया अपनी ताकत
- जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन दिवस पर होंगी विशेष ग्राम सभाएँ
- नोएडा में फिर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग
- आज क्यों टूटा शेयर बाजार? मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भारी बिकवाली, 24,000 पर फिसला निफ्टी
- एक ही फ्लाइट में फडणवीस-उद्धव, शिंदे के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
- अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर, ट्रेड डील से लेकर कच्चे तेल तक पर रहेगी नजर
- ‘मुल्ला-मौलवियों के आगे घुटने टेकने वाले अयोध्या क्या बनाएंगे’, योगी का अखिलेश पर तीखा हमला
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया


