बिलासपुर (mediasaheb.com)| 31.12.2023 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 13 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हॉल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना श्री एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री जयंत कुमार खमारी, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री आर.पी. सिंह महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण), श्री आर.के. पटेल महाप्रबंधक (उत्खनन), श्री पी. मोहन्ती मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) श्रमशक्ति विभाग, श्री राकेश कुमार मुख्य प्रबंधक उत्खनन विभाग, श्री एस.जे. कपूर मुख्य प्रबंधक (सर्वे) योजना-परियोजना विभाग, श्री सुरजीत बोस मुख्य प्रबंधक (खनन) योजना-परियोजना विभाग, श्री संजीव यादव मुख्य प्रबंधक (खनन) सुरक्षा व बचाव विभाग, श्री टी.के. मुखोपाध्याय प्रबंधक उत्खनन विभाग, श्री ए.के. पाण्डेय प्रबंधक सिविल विभाग, श्री सी.एस.एस. क्षत्रीय कार्यालय अधीक्षक विक्रय विपणन विभाग, श्री एस.एन. चटर्जी कार्यालय अधीक्षक उत्पादन विभाग, श्री ए.के. शर्मा सुपरवाईजर (टेलीकाम) ईएण्डटी विभाग, श्री बी.के. बिजलवान असिस्टेन्ट सुरवाईजर परिवहन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के इस मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहॉं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उदघोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।
Thursday, April 16
Breaking News
- 16 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, तो कुछ को मिलेगी चुनौतियों का सामना
- लखनऊ में टाटा समूह का बड़ा ऐलान,यूपी बनेगा देश का ग्रोथ इंजन
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में सांदीपनि विद्यालयों के विकास कार्यों एवं प्रस्तावों की समीक्षा की
- ईरान ने चीनी सैटेलाइट की मदद से अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया, रिपोर्ट से मचा हलचल
- अमेरिका ने ईरानी तेल पर प्रतिबंध छूट बढ़ाने से किया इंकार
- दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
- विक्टर एक्सेलसन ने लिया संन्यास, चोट बनी बड़ी वजह
- 44 साल बाद शहीद मानसिंह को मिलेगा सम्मान, पुलिस स्थापना दिवस पर श्रद्धांजलि
- झाबुआ के बोर्ड परिणामों में शानदार प्रदर्शन पर महिला बाल विकास मंत्री भूरिया ने दी बधाई
- शहरी निकायों के विकास की गति देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला कल से


