नई दिल्ली (mediasaheb.com)| गुजरने वाले साल 2023 में भारतीय रेलवे ने देशवासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों तथा अमृत भारत स्टेशनों के जरिए आधुनिकीकरण के एक युग में मजबूती से पदार्पण किया। पूरे वर्ष में एक बड़ी दुर्घटना ओडिशा के बालेश्वर में हुई जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेल मंत्रालय के शीर्ष नेतृत्व ने जिस तत्परता से राहत एवं बचाव तथा ट्रैक की मरम्मत के कार्यों को पूरा किया, उसने एक अद्वितीय मिसाल कायम की। इस हादसे में 294 जानें गयीं थीं।
वर्ष 2023 में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की देश के विभिन्न क्षेत्रों, राज्यों में खूब धूम रही। देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के लिए हुई थी। वर्ष समाप्त होने के एक दिन पहले अयोध्या से 6 वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गयी। इसके साथ ही अब तक 41 वंदे भारत ट्रेन चल चुकी है। इसकीं 82 सेवाएं देश के हर एक हिस्से से चल रही है। वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दो वंदे भारत और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए दो वंदे भारत ट्रेन मिली है। कुल मिलाकर इस वर्ष 33 नई वंदे भारत ट्रेनें चली हैं। ये ट्रेनें 247 जिलों तक को कवर करती हैं।
चूंकि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वातानुकूलित चेयरकार वाली गाड़ी होने के कारण मध्य और उच्च वर्ग के लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी लेकिन वर्ष के आखिर में रेलवे ने गरीब यात्रियों खासकर छोटे रोजगार के लिए यात्रा करने वाले निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए पुश पुल तकनीक पर आधारित गैर वातानुकूलित श्रेणी के अनारक्षित एवं स्लीपर श्रेणी के कोच वाले आधुनिक ट्रेन सेट तैयार किए जिसे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नाम दिया गया। PM नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में आम आदमी के लिए पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दिल्ली के आनंद विहार से दरभंगा (वाया अयोध्या) के लिए तथा दूसरी ट्रेन का मालदा टाउन से बेंगलुरु के लिए शुभारंभ किया।
Tuesday, June 30
Breaking News
- तंबाकू कंपनी का बड़ा फैसला, 9,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- WhatsApp का नया चैट फीचर लॉन्च, प्राइवेसी होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित, जानें कैसे करेगा काम
- Wimbledon 2026: सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, वाइल्ड कार्ड से मिली एंट्री; पहले दौर में 20 साल की खिलाड़ी से मुकाबला
- PM मोदी की कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, कौन होगा बाहर और किन नए चेहरों को मिल सकता है मौका?
- सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
- प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही मकान मालिक ने बढ़ाया किराया, सैन फ्रांसिस्को में कोर्ट पहुंचा कपल
- चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को क्यों नहीं मिल रहे खरीदार? पाकिस्तान से पेरिस तक उठे सवाल
- बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक
- भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान
- पीएम पोषण योजना: चावल के खाली बोरों की राशि सरस्वती वाहिनी खाते में जमा करना अनिवार्य


