जयपुर (mediasaheb.com)| दिसंबर राजस्थान में जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में राज्यपाल कलराज मिश्र ने रामनिवास बाग में आयोजित भव्य समारोह में श्री शर्मा को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। श्री मिश्र ने इस अवसर पर सुश्री दिया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन दोनों ने भी हिन्दी में शपथ ली।
समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स़ड़क परिवहन एवं राजमर्गा मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं डा सतीश पूनियां शामिल हुए।
इसी तरह समारोह में सांसद रामचरण बोहरा एवं घनश्याम तिवाडी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन भी मौजूद थे। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायक, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में आये लोग इसका हिस्सा बने। इस दौरान प्रदेशभर से पधारे साधु-संतों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को आशीर्वाद दिया।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन का वादन हुआ। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने शपथ ग्रहण से संबंधित कार्यवाही का संचालन किया। बाद में सभी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का समापन पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ।(वार्ता)
Thursday, October 29
Breaking News
- 29 अक्टूबर राशिफल: गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ जातकों को बरतनी होगी सावधानी
- IPS की कार्रवाई के बाद शराब का ‘खेल’: मौके पर 50 लीटर बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते 5 लीटर कम! भोपाल में मचा हड़कंप
- दर्दनाक हादसा: पति की मौत के सदमे में गर्भवती महिला ने बेटे संग दी जान, बेटी भागकर बची
- डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे
- डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं
- PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा
- जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
- जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा
- योगी सरकार के सुशासन को राष्ट्रीय पहचान, IIPA की यूपी शाखा को सम्मान
- अब तीन साल से ज्यादा एक ही थाना-चौकी पर नहीं रह पाएंगे पुलिसकर्मी, पूरे प्रदेश से मांगा गया है ब्योरा


