हैदराबाद(mediasaheb.com)|तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (#BRS) ने इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को 115 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। बीआरएस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आज यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तेलंगाना भवन में उम्मीदवारों की सूची जारी की। वह स्वयं दो निर्वाचन क्षेत्रों- कामारेड्डी और गजवेल से चुनाव लड़ेंगे।
श्री राव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 119 सदस्यीय विधानसभा की 115 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये गये हैं तथा शेष चार निर्वाचन क्षेत्रों नरसापुर, नामपल्ली, गोशामहल और जनगांव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से केवल सात मौजूदा उम्मीदवारों को टिकट से वंचित किया गया तथा बोथ, खानापुर, वायरा, कोरुतला, उप्पल, आसिफाबाद और वेमुलावाड़ा सीटों पर प्रत्याशी बदले गये हैं।उन्होंने कहा , “ हम वारंगल में अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे, जहां 16 अक्टूबर को पार्टी की विशाल रैली आयोजित की जायेगी।’ उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव में 95 से 105 सीटों पर जीत हासिल करेगी।(वार्ता)
Wednesday, September 9
Breaking News
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी; NSTI के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित
- US Open से बाहर हुए लुसियानो डार्डेरी, अब गर्लफ्रेंड ब्रियाना गुआग्लियार्डो की बोल्ड तस्वीरें मचा रहीं तहलका
- कोरर नक्सली हमले में 9 साल बाद बड़ा फैसला, 25 लाख के इनामी प्रभाकर और पत्नी को 7-7 साल की सजा
- भिलाई के साथ रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों का आज होगा आरक्षण
- दुबई में CM मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, 2027 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता
- सपा का तुष्टिकरण और कथनी-करनी का सच
- Rashifal 9 September: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- पंधी में महरा वस्त्रकार समाज की अहम बैठक, आसपास के कई गांवों से पहुंचे समाजजन; संगठन को मजबूत करने पर मंथन
- हांगकांग की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस से ली लाइव क्लास, बच्चों को सिखाया हवा में पिंग-पोंग
- गणेशी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप


