उज्जैन, (mediasaheb.com) | मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष पर स्थित वर्ष में एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस अनोखे मंदिर का पट रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए। मंदिर के पट खुलने के बाद पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान से नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, प्रशासक संदीप कुमार सोनी, समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा के पूजन के पश्चात नागचंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया। (वार्ता)
Previous Articleमेरी अब तक की सबसे बड़ी और सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन : टाइगर श्रॉफ
Next Article BRS ने 115 विस सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये


